Top News

मतगणना के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

मतगणना के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
छिन्दवाड़ा/ 25 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून को छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिलों के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना कार्य के लिये मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और मतगणना माईक्रो ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की गई है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह के मार्गदर्शन में आज मतगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये प्रशिक्षण का आयोजन 2 सत्रों में मेडीकल कॉलेज छिंदवाड़ा के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। जिसमें नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ.पी.एन.सनेसर व स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और मतगणना माईक्रो ऑब्जर्वर्स को मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल, उप संचालक कृषि व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सहित मतगणना कार्य से जुड़े विभिन्न नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे

Post a Comment

और नया पुराने