भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
तामिया।
छिंदवाडा में 1996 के बाद 2024 में मिली भाजपा को 27 साल बाद जीत का जश्न आज मुख्य मार्ग चौराहा में नजर आया। फॉरेस्ट कॉलोनी मैदान से विजय जुलूस की वाहन रैली खेड़ापति माता मंदिर से होते हुए ब्लॉक कॉलोनी पहुंची खेड़ापति माता मंदिर में पूर्व विधायक नतथनशाह कवरेती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, योगेश साहू, शंकर सेन सहित समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। खेडापति माता मंदिर के पास आमजन के प्रति आभार जताया गया।भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू की बड़ी जीत पर रविवार को भाजपा मंडल तामिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालो। विजय जुलूस बालक माध्यमिक शाला प्रांगण से ब्लॉक कॉलोनी तक निकाला गया। क्षेत्रीय पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती ने माता मंदिर के सामने आमजन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद विवेक बंटी साहको भारी मतों से विजय बनवाने पर आभार जताया। इस दौरान जिला महामंत्री
कांता ठाकुर, रियाज खान, मंतोष डेहरिया, विनय साहू, गोपाल साहू, यशवंत सिंह कौरव, सतीश मिश्रा, वतन उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, आकाश मंडराह,कुरेश डेहरिया, किरण वाजपेई निशा मालवी महेश साहू, नीलेश डेहरिया सहित पार्टी के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी संयुक्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

