Top News

सांसद विवेक बंटी साहू ने की आर्थिक मदद

सांसद विवेक बंटी साहू ने की आर्थिक मदद

छिंदवाड़ा: नवनिर्वाचित सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने पीड़ित व्यक्ति की आर्थिक रूप से मदद कर उसे सहारा दिया है। भाजपा नगर मंडल 2 के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया की वार्ड क्रमांक 10 खापाभाट निवासी रतिराम यादव के निवास पर पिछले दिनों चोर घुस गए थे। उनके मकान में चोरी के पश्चात चोरों ने वहां आग लगा दी। इस आगजनी में रतिराम यादव के मकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया वहीं खाद्य सामग्री भी जलकर खाक हो गई। ऐसे में रतिराम यादव और उनके परिवार के सामने खाने पीने का संकट खड़ा हो गया। इस विपत्ति से परेशान रतिराम यादव सांसद श्री विवेक बंटी साहू के पास मदद के लिए पहुंचे और अपनी आपबीती बताई। रतिराम यादव की परेशानी सुनकर श्री साहू ने तत्काल अपनी तरफ से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री यादव को हुए नुकसान का आंकलन करें ताकि उन्हें सरकार की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जा सके। गौरतलब है कि पीड़ित, शोषित, गरीब और सर्वहारा वर्ग की हर संभव सहायता के लिए सांसद श्री विवेक बंटी साहू सदैव तत्पर रहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने