Top News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले में जारी है पौधारोपण का कार्य
छिन्दवाड़ा/ 07 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 01 से 15 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहनाकला, जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत नवेगांव में पेसा मोबेलाइजर द्वारा सरपंच, सचिव और जीआरएस के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया तथा जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत मालनी में सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण किया गया। इसी प्रकार नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा की टीम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी घटक के पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को आवास के सामने कम से कम एक पौधे का रोपण कराया गया। साथ ही कन्हरगांव नहर उपसंभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कन्हरगांव रेस्ट हाउस में पौधारोपण किया गया। इसके अलावा मछुआ सहकारी समितियों द्वारा भी

Post a Comment

और नया पुराने