Top News

श्री सतनगरी धाम मे विशाल भंडारे का आयोजन

श्री सतनगरी धाम मे विशाल भंडारे का आयोजन

ऋषि मुनियों की तपो स्थली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बारिश होने के बाद भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है देवास जिले से लगभग 150 किलो मीटर का सफर तय कर हरणगाँव पहुँचा जा सकता है हरणगाँव के पास सतनगरी की पहाड़ियों में राजा जामवंत की गुफा है जहाँ पर गुरु पूर्णिमा के
अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। विंध्याचल पर्वत की श्रेणियों में स्थित धार्मिक ऐतिहासिक व पर्यटन की दृष्टि से इस स्थान का अत्यधिक महत्व हैं। इस गुफा से जुड़े कई किस्से यहां आज भी मशहूर है ऐसी किंतन्ति है यहां के लोगों का मानना है कि इसी गुफा में भगवान कृष्ण और जामवंत के बीच 27 दिन और 27 रात युद्ध हुआ

Post a Comment

और नया पुराने