जुन्नारदेव में एनसीसी इकाइयों ने विश्व फर्स्ट एड दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विशेषज्ञों ने प्राथमिक उपचार के महत्व पर दिया जोर।

जुन्नारदेव में एनसीसी इकाइयों ने विश्व फर्स्ट एड दिवस पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन   विशेषज्ञों ने प्राथमिक उपचार के महत्व पर दिया जोर।
जुन्नारदेव ---- नगर के शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में विश्व फर्स्ट एड दिवस कार्यक्रम का आयोजन 14 सितंबर शनिवार को किया गया इस उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ रामकुमार झरवडे द्वारा प्राथमिक चिकित्सा की विभिन्न गतिविधियों का डेमो के साथ व्याख्यान दिया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एके टांडेकर, डॉ रश्मि नागवंशी, डॉक्टर के सोनगरा, प्रोफेसर मनोज मालवीय, एनसीसी अधिकारी  लेफ्टिनेंट मोहम्मद आबिद, डॉक्टर कैलाश गाकरे सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडेट उपस्थित थे।

नंदलाल सूद स्कूल में मनाया गया विश्व फर्स्ट एड दिवस  ---- नगर के शासकीय श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान जुन्नारदेव विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बीएमओ डॉक्टर रविंद्र बाथम ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी सीपीआर के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्राचार्य दीक्षित ने भी प्राथमिक उपचार के संबंध में जानकारी दी इस दौरान एनसीसी अधिकारी मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में एनसीसी के कैडेट उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ