पुलिस का चार जुआ अड्डों पर रेड पंद्रह जुआड़ी चढ़े हत्थे मौके का फायदा उठाकर कोई भी भागने मे नहीं हुआ सफल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
उमरेठ पुलिस का चार जुआ अड्डों पर रेड पंद्रह जुआड़ी चढ़े हत्थे मौके का फायदा उठाकर कोई भी भागने मे नहीं हुआ सफल
पुलिस का चार जुआ अड्डों पर रेड पंद्रह जुआड़ी चढ़े हत्थे मौके का फायदा उठाकर कोई भी भागने मे नहीं हुआ सफल

सच की आँखे न्यूज़ उमरेठ:-जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन मे जिले भर मे चल रही अपराधों की रोकथाम की कड़ी मे परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट के निर्देशन में उमरेठ के तेजतर्रार थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने भी अपने थाना क्षेत्र मे ऐसी मुहिम चला रखी है इस
क्षेत्र मे जुआ फड़ चलने की शिकायत के साथ ही बड़ी मजबूत जानकारी लगी की पोल पर्व के उपलक्ष्य मे कवदन्ति अनुसार जुआ फड़ सजने वाले है जिस के मद्देनज़र थाना प्रभारी ने एक टीम गठित की जो गठित टीम मुखबिर से पुख्ता सूचना के आधार पर विभिन्न चार स्थानों पर दबिश देकर कुल 04 जुआ फड पर रेड कार्यवाही कर चौदह जुआड़ियों पर केस दर्ज किया
(01)पहली दबिश थाना उमरेठ के ग्राम गाजनडोह में जुआ फड पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें अपराध क्रमांक 260/ 2024 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर जुआड़ी गण (1) श्रीराम पिता रामता साहू निवासी गाजनडोह (2) अंकुर पिता रमेश पवार गाजनडोह (3) दुर्गेश पिता सुरेश पवार  गाजनडोह (4) राजेश पिता द्वारका प्रसाद पवार गाजनडोह थाना उमरेठ  के विरुद्ध 52 ताश के पत्ते एवं रु.1050 नगदी जब्त की गई
(02)दूसरी दबिश ग्राम उमरेठ विजेंद्र उत्थान कान्वेंट स्कूल के पीछे जुआ फड पर छापा मार कार्यवाही की गई जिसमें थाना उमरेठ में अपराध क्रमांक 262/ 24 धारा 13 जुआ एक्ट  का कायम कर आरोपियन (1) संदीप पिता झाड़ू साहू निवासी उमरेठ (2) राजा पिता शिवप्रसाद पवार छावडी खुर्द (3) महानंद पिता बलिराम प्रजापति निवासी उमरेठ (4) राकेश पिता सुखदास यादव निवासी उमरेठ जिनके पास से 52 ताश के पत्ते एवं रु.1420 नगदी जप्त हुए
(03) तीसरी दबिश ग्राम उमरेठ के मोरडोंगरी रोड चीलघर के पास अपराध क्रमांक 263 / 24 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर आरोपियांन (1)मोहित पिता डालचंद चौरसिया निवासी ग्राम उमरेठ (2)इरफान पिता नूर मोहम्मद मुसलमान निवासी ग्राम उमरेठ (3)योगेश पिता कुंदनलाल सोनी निवासी ग्राम उमरेठ के विरुद्ध की गई जिनसे 52 ताश के पत्ते ₹1600 जप्त किए गए
(04) चौथी कार्यवाही ग्राम उमरेठ के भुजलिया नाला के पास थाना उमरेठ में अपराध क्रमांक के 264/24 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर आरोपियान (1)अखिलेश पिता दिनेश यादव निवासी ग्राम दवक (2) इमरान पिता हनीफ खान मुसलमान महादेवपुरी परासिया (3) कपिल साहू पिता बंसी साहू निवासी ग्राम उमरेठ के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही के साथ ही तास के 52 पत्ते एवं रु.680 नगद जप्त कर जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
अब तक के एक साथ चार जुआ घरो पर हुई रेड कि पूरे क्षेत्र मे प्रशंसा कि जा रही
जुआड़ियों के मनसूबे पर उस वक़्त पानी फिर गया ज़ब उन्हें ज्ञात था पूरा पुलिस बल प्रसिद्ध गोटमार मेले मे व्यस्त होगा अपन अपना काम धड़ल्ले से चालू रखो पर जुआड़ियों को ये अंदाजा नहीं रहा कि वे डाल डाल तो पुलिस पात पात कि दर्ज के काम पर विश्वास करती है
इस संपूर्ण धरपकड़ कार्यवाही में उमरेठ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय राव माहोरे प्रधान आरक्षक नितेश ठाकुर नारायण उईके रविशंकर उईके मधुप्रसाद कुलस्ते आरक्षक हितेंद्र युवने की अहम भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default