जुन्नारदेव में राष्ट्रीय हिंदू सेना का हुआ गठन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जुन्नारदेव ---- राष्ट्रीय हिंदू सेना का जुन्नारदेव ब्लॉक और नगर के लिए औपचारिक गठन श्री राम मंदिर जुन्नारदेव में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित राजपूत और वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश संगठन मंत्री शिवराज कुशवाह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जुन्नारदेव-परासिया संयुक्त प्रभारी पवन तिवारी द्वारा नगर और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में डीसी यदुवंशी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, नितेश वर्मा को ब्लॉक बालउपासना प्रमुख और योगेश यदुवंशी को संयुक्त गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। नगर स्तर पर हिमांशु भाटी को नगर अध्यक्ष, रोहित बंदेवार और करण महोबे को नगर उपाध्यक्ष, अक्षांश मालवीय को संयोजक, आयुष्मान यादव को सहसंयोजक, सौरभ को सचिव, और आदित पटेल को गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अलावा, आदित बडोनिया को कोषाध्यक्ष, करण पवार को छात्र परिषद प्रमुख, और मीडिया प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default