पुलिस सुरक्षा के बीच भारी संख्या में स्वयंसेवक रहे मौजूद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
स्वयंसेवकों ने विजयदशमी के उपलक्ष में किया पथ संचलन

पुलिस सुरक्षा के बीच भारी संख्या में स्वयंसेवक रहे मौजूद

जुन्नारदेव ---- राष्ट्रीय स्वयंसेवको द्वारा विजयदशमी (दशहरा) पर्व के उपलक्ष में ग्राम कोठार मंडल मैं पथ संचलन किया गया। इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। स्वयंसेवकों द्वारा विधिवत पथ संचलन उपरांत शस्त्र पूजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अपनी ही धुन पर कदमताल करते हुए कार्यकर्ता नजर आए। ग्राम के सामाजिक संगठन और व्यापारी संगठन ने आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर पुष्प बरसाकर स्वागत किया साथ ही उमरेठ पुलिस बल का भी सहयोग रहा। कोठार बाजार चौक एव संघ स्थान पर आकर वक्ताओं ने अपने व्याख्यान दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा ही मूल धर्म है हमें देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए साथ ही निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई आगामी कार्यक्रम के तहत रूपरेखा भी बनाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default