Top News

पंढरी-सावजपानी मार्ग की पुलिया 3 साल से अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी मेहरबानबारिश के बाद अस्थायी व्यवस्था भी ढही, ग्रामीणों की जान जोखिम में

पंढरी-सावजपानी मार्ग की पुलिया 3 साल से अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी मेहरबान
बारिश के बाद अस्थायी व्यवस्था भी ढही, ग्रामीणों की जान जोखिम मेंपंढरी-सावजपानी मार्ग की पुलिया 3 साल से अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी मेहरबान
पंढरी-सावजपानी मार्ग की पुलिया 3 साल से अधूरी, ठेकेदार की लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी मेहरबान बारिश के बाद अस्थायी व्यवस्था भी ढही, ग्रामीणों की जान जोखिम में
बारिश के बाद अस्थायी व्यवस्था भी ढही, ग्रामीणों की जान जोखिम में
सौसर क्षेत्र के पंढरी-सावजपानी मार्ग पर तीन वर्षों से पुलिया का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार की लापरवाही और पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता के चलते अब तक यह पुलिया पूरी नहीं हो पाई है।
पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अस्थायी व्यवस्था की गई, लेकिन अगले ही दिन हुई बारिश ने उस व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। पानी के बहाव से सड़क फिर से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है।
तीन सालों से चल रही इस समस्या पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने कई बार पुलिया के जल्द से जल्द पूरा होने की मांग की है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी और पीडब्ल्यूडी विभाग की मेहरबानी ने उनकी उम्मीदों को बार-बार तोड़ा है। अब देखना यह है कि विभाग कब तक इस समस्या का समाधान करता है या फिर ग्रामीणों को और कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Post a Comment

और नया पुराने