रानी अवंती बाई के उददेश्यो से प्रेरणा ले: बंटी विवेक साहू
जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
छिन्दवाड़ा। वीरांगना रानी अवंती बाई का बलिदान हमें हमेशा याद रहेगा हमें उनके उददेश्यो पर चलते हुए प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश भर के आदिवासी अंचलों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक चरित्रों का जीवन परिचय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। उक्त उद्गार बिछुआ में आयोजित प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा व्यक्त किये गये। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया था। जिसमें बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को वीरांगना रानी अवंती बाई के जीवन और उनके द्वारा दिये गए बलिदान को दिखाया गया। साथ ही बार्डर में तैनात सैनिकों को होने वाली कठिनाईयों और देश के लिए उनके योगदान को भी विस्तार से दिखाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा, वरिष्ठ राजू नरोटे, युवा नेता अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष छिन्दवाड़ा सौरभ ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत नागरे, नगर परिषद अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे, जनपद उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे, जिला पंचायत सदस्य पंचफूला कुंडलीक परतेती, जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, गोपाल कवरेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसिंह पटेल, रघुराज पटेल, शिवराज चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद दीपिका चोपड़े, विजेंद्र सिंह दीक्षित, सहित पार्षद एवं कार्यकर्ता बंधु व आम नागरिक और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।