एलईडी के माध्यम से किया गया सीधा प्रसारण
जुन्नारदेव:
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन नगर पालिका परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुआ। इंदौर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया।
यह अभियान 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ था और आज इसके समापन समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, अपील समिति सदस्य संजय जैन, सभापति सीमा चौरसिया, लक्ष्मीबाई चंद्रवंशी, दीप्ति कांत साहू, राजेंद्र सूर्यवंशी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री नेहा धुर्वे की उपस्थिति में मां सरस्वती और भारत माता के छायाचित्र का पूजन कर किया गया।
समारोह के दौरान विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसमें श्रीमती मीरा राठौर, सुखवती यदुवंशी, मेमवती यदुवंशी, विनीत दास, बेनीराम दुर्ग, श्रीमती रेखा, महेंद्र बंदेवार और वैभव कहार सहित कई लोगों को वृद्धा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नगर के सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किए गए।
इसके पूर्व नगर के सभी 18 वार्डों में शिविर लगाकर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई और उन्हें लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता शंकर लाल सेन, अभिषेक पारे, भूषण अरोरा, अरविंद परिहार, देवेंद्र टांडेकर, विजय पाल, उपयंत्री अनुराग सरैया, लेखपाल मुकेश चौरसिया, महर्षि चौरसिया, शुभलता आर्य, संजय झाम, राधेश्याम मरापे और विशाल पूर्वीय सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।