निजी विद्यालय संचालकों ने महाकाल से मांगी न्याय और आशीर्वाद की प्रार्थना

निजी विद्यालय संचालकों ने महाकाल से मांगी न्याय और आशीर्वाद की प्रार्थना
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव, 14 फरवरी 2025 – छिंदवाड़ा अशासकीय शाला संघ, इकाई जुन्नारदेव ने प्रदेश के समस्त निजी विद्यालयों की नवीन एवं नवीनीकरण मान्यता हेतु परम पूज्यनीय महाकाल प्रभु से आशीर्वाद की प्रार्थना की है।  

संघ ने अपनी प्रार्थना में उल्लेख किया कि शासन द्वारा नवीन नियमों के नाम पर निजी विद्यालयों को अनुचित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा उनकी मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उच्च अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं मिला, तब संघ ने महाकाल प्रभु की शरण में आकर उनकी कृपा की याचना की।  

संघ के सचिव मितेश जायसवाल ने कहा कि यह केवल विद्यालयों का विषय नहीं है, बल्कि हजारों शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों के अस्तित्व का प्रश्न है। महाकाल प्रभु के आशीर्वाद से ही शिक्षक और विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सकता है एवं शिक्षा के व्यापक हित की रक्षा संभव हो सकती है।  

संघ ने पूरी श्रद्धा के साथ महाकाल प्रभु से प्रार्थना की कि वे इस अन्याय से मुक्ति दिलाने में मार्गदर्शन करें और निजी विद्यालयों की मान्यता बनाए रखने के लिए कृपा बरसाएं।  
राजेश यदुवंशी
कोषाअध्यक्ष प्राइवेट स्कूल
जुन्नारदेव छिंदवाड़ा
 7694879622

जय महाकाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ