हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होलीपुलिस प्रशासन रहा सतर्क

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया रंगों का पर्व होली

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
जुन्नारदेव। नगर में शुक्रवार को रंगों के महापर्व होली की धूम देखने को मिली। सुबह से ही बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग रंगों में सराबोर नजर आए। होलिका दहन के पश्चात रात्रि में ही नगरवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह होते ही युवाओं की टोलियां हाथों में रंग-गुलाल लेकर नगर भ्रमण पर निकलीं। बच्चों की टोलियां भी होली के रंग में रंगी दिखीं, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग भी आपस में रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देते नजर आए। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी देर रात तक होली की मस्ती और उमंग बनी रही।

*पुलिस प्रशासन रहा सतर्क*

होली पर्व के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी राकेश बघेल के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे एवं पुलिस बल लगातार गश्त करते रहे। होलिका दहन की रात्रि से लेकर शुक्रवार देर रात तक पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते नगर में होली का पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ स्थानों पर मामूली विवाद की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default