भाजपा नगर मंडल हर बूथ पर मनायेगा पार्टी का स्थापना दिवस

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भाजपा नगर मंडल हर बूथ पर मनायेगा पार्टी का स्थापना दिवस 
अंबेडकर जयंती भी धूम धाम से मनाने बनी रूपरेखा।
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव - भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव की कामकाजी बैठक शनिवार को स्थानीय वनवासी कल्याण आश्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी ने 6 एवं 7 अप्रैल को मंडल के सभी बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मानने को लेकर जानकारी साझा की साथ ही आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाने को लेकर प्राप्त दिशा निर्देशों से उपस्थित जनों को अवगत कराया। बैठक में दोनों आयोजनों को मनाने को लेकर रूप रेखा बनाई गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोङे, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराम पवार,नवजीत मोनू जैन, वरिष्ठ नेता शिवकुमार राय, पार्षद संजय जैन,राजेंद्र सूर्यवंशी, शरद कुरोलिया, सरपंच मुकेश उइक्रे, दीपेश जैन, अनिरुद्ध चटर्जी,सोनू चौहान, गोपाल विश्वकर्मा, सुधीर तिवारी,भूपेंद्र साहू, सपना पाल,रंजिता डहरिया,स्मृति यादव, सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default