श्रीराम नवमी पर्व पर भक्ति में डूबा जुन्नारदेव, महाआरती व वाहन रैली में उमड़ा आस्था का सैलाब

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
श्रीराम नवमी पर्व पर भक्ति में डूबा जुन्नारदेव, महाआरती व वाहन रैली में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रीराम नवमी पर्व पर भक्ति में डूबा जुन्नारदेव, महाआरती व वाहन रैली में उमड़ा आस्था का सैलाब

जुन्नारदेव। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। रविवार को सुबह से ही श्रीराम मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का पूजन, अर्चन और अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
दोपहर 12 बजे श्रीराम मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर घंटियों की मधुर ध्वनि और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। आरती उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा भाव से भागीदारी की।

भव्य वाहन रैली से गूंज उठा नगर, रामभक्ति में थिरके श्रद्धालु

पर्व की विशेष शोभा बढ़ाने के लिए दोपहर बाद नगर के प्राचीन सुकरी हनुमान मंदिर से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत बैंड-बाजों और डीजे की रामधुन के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालु झूमते और जयघोष करते हुए नगर भ्रमण पर निकले।
संपूर्ण नगर भगवा ध्वजों से आच्छादित था। मुख्य मार्गों से गुजरती रैली ने नगर को भक्ति में सराबोर कर दिया। वाहन रैली चर्च तिराहा, वेलफेयर हॉस्पिटल रोड, दातला, टॉकीज रोड, नुक्कड़ चौक, संकट मोचन हनुमान मंदिर, गांधी चौक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुरानी बस्ती तिगड्डा, अंबेडकर चौक होते हुए श्रीराम मंदिर पहुँची।

श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर लस्सी, छाछ, आइसक्रीम, शरबत व शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी, जो नगरवासियों की सेवा भावना को दर्शाता है। रैली का समापन श्रीराम मंदिर में शाम 5 बजे हुआ, जहाँ पुनः महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया।

यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि नगर की एकता, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default