जगतगुरू शंकराचार्य का सांसद बंटी विवेक साहू ने लिया आशीर्वाद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जगतगुरू शंकराचार्य का सांसद बंटी विवेक साहू ने लिया आशीर्वाद
परिवार सहित किया पादुका पूजन
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता

छिन्दवाड़ा। अनन्त विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के छिंदवाड़ा आगमन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने उनका स्वागत सत्कार कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।शनिवार की शाम नरसिंहपूर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अनंत विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज का आर्शीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जगतगुरू शंकराचार्य को साष्टांग प्रणाम कर उन्हें माला अर्पित की। जगतगुरु शंकराचार्य जी द्वारा दिये जा रहे प्रवचन को सुनकर सांसद साहू ने पुण्य लाभ अर्जित किया । वहीं शाम को पूजा शिवि लॉन में जगतगुरु शंकराचार्य जी का सांसद  साहु ने परिवार सहित भव्य स्वागत करते हुए पादुका पूजन किया गया।
          इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, राजू नरोटे, जगेंद्र अल्डक, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, जितेंद्र राय, मोनू राय, रवि मालवी, बिट्टू मंडराह, विश्वेंद्र बैस सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default