Top News

कांग्रेस पार्षद ने जन समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया

कांग्रेस पार्षद ने जन समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया
मनेश साहु जुन्नारदेव ----- कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के गुरुवार शाम को जुन्नारदेव दौरे के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी कक्ष में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रमुख विषयो पर चर्चा कि इस दौरान वार्ड 10 के पार्षद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल ने सड़क निर्माण में पीने कि पाईप लाईन दबने से वार्डवासियों कि समस्या को रखा जिसमे श्री सिंह द्वारा संबधित विभाग को डिस्ट्रीब्यूशन लाइन डालने के लिए आदेशित किया गया है। अतिक्रमण में टूटी दुकानदारों के संबंध में चर्चा की गई साथ ही शहर में पानी कि समस्या को दूर करने हेतु बिलावर के आस पास उपयुक्त स्थान चयन कर बड़े डेम कि मांग रखी गई जिसमें कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रपोजल बनाने को कहा और विशाला मंदिर से कैसे पीने का पानी ग्रामवासियों एवं नगरवासियों को मिल सके और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो विधायक सुनील उइके द्वारा विधानसभा में बच्चो एवं महिला चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध हो सके इन प्रमुख समस्या जैसे जवलंत मुद्दो पर अरुणेश जायसवाल ने कलेक्टर महोदय से चर्चा कि इस दौरान न पा अध्यक्ष रमेश सालोडे , एसडीएम कामिनी ठाकुर, सीएमओ नेहा धुर्वे, अपील समिति के सदस्य संजय जैन, राजेंद्र सूर्यवंशी, शरद कुरोलिया, बबुआ कश्यप उपस्थिति रहे।

Post a Comment

और नया पुराने