Top News

जल कलश यात्रा के साथ नवकुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री रामकथा महोत्सव का शुभारंभ

जल कलश यात्रा के साथ नवकुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री रामकथा महोत्सव का शुभारंभ
जुन्नारदेव, संवाददाता: जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम उमरिया फदाली में शुक्रवार, 11 अप्रैल को भव्य जल कलश यात्रा के साथ नवकुंडीय श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री रामकथा नवान्ह यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ एवं कथा कार्यक्रम 11 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर निकाली गई जल कलश यात्रा ने ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और अंत में मंडप स्थल पर पहुंचकर वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन के पश्चात यज्ञ का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगा, जबकि श्री रामकथा का वाचन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।
आयोजन का संचालन हनुमान मंदिर सेवादास समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है। समिति ने समस्त श्रद्धालुजनों से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।



Post a Comment

और नया पुराने