कपड़ा बैंक सेवा संगठन का कार्यक्रम सम्पन्नआंगनवाड़ी बच्चों को अध्ययन सामग्री व खिलौनों का वितरण, महिलाओं को राखी-चूड़ी-बिंदी भेट

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अम्बाड़ा बौद्ध विहार में कपड़ा बैंक सेवा संगठन का कार्यक्रम सम्पन्न
आंगनवाड़ी बच्चों को अध्ययन सामग्री व खिलौनों का वितरण, महिलाओं को राखी-चूड़ी-बिंदी भेट
गुढ़ी अम्बाड़ा (छिंदवाड़ा):
रक्षाबंधन के अवसर पर कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन द्वारा बौद्ध विहार अम्बाड़ा में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के बच्चों को पेन, पेंसिल, बुक, चॉकलेट, बिस्किट व खिलौने वितरित किए गए। साथ ही माताओं व बहनों को राखी, चूड़ी, बिंदी भेंट कर त्योहार का उल्लास साझा किया गया।

कार्यक्रम कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक श्रीमती हेमलता महेश भावरकर के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सह-सचिव विनोद सोनू पाटिल, संरक्षक विनी ब्राउन मैडम, जिला अध्यक्ष ललिता मनी सरवैया के निर्देशन में संपन्न हुआ। आयोजन की ज़िम्मेदारी परासिया ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा सरसाम ने समाजसेवियों के सहयोग से निभाई।

इस अवसर पर जनपद सदस्य गुलशाना अली, अंबाड़ा सरपंच भारती उईके, एडवोकेट कपिल ठाकर, अकबर अली, निरंजन सिंह, विकास अग्रवाल, अक्षय सिंह सेंगर, केशव भारती, हरिशचंद्र प्रजापति, स्मृति यादव, अर्चना लोखंडे, उर्मिला पाल, एडवोकेट जयप्रकाश करोसिया, प्रीति जगवानी, सोनू सरदार, फिरोजा खान, नीतू सिंह ठाकुर, संगीता डेहरिया, कमला डेहरिया, विद्या मर्सकोले, नजमा और अमन सिरसाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। आयोजन की सभी ने सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default