एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर किया गया पौधारोपण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर किया गया पौधारोपण
छिन्दवाड़ा// म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्हान पर पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सार्वजनिक स्थानों पर तथा धार्मिक स्थलों के आसपास पौधारोपण सार्वजनिक समरसता को प्रदर्शित करता है। इसी उद्देश्य से विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत मरकाढ़ाना के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री संजय कुमार बामने के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति परिवर्तित दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में खुमकाल सेक्टर-01 के अंतर्गत आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संस्था अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे, श्री सोनू दर्शमा, श्री सूरज राजबैठे, श्री पतिराम यदुवंशी, श्री छोटू कुमरे की उपस्थिति में खिड़का मुठवा देव स्थल सहित अलग-अलग स्थानों पर पीपल, बरगद के 5-5 पौधे लगाये गये। साथ ही सुरक्षा के लिये तार की फेंसिंग लगाकर पौधे को सुरक्षित किया गया। इस अवसर पर दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाना हम सभी मनुष्यों कि जिम्मेदारी है। यह कार्य निरन्तर सभी ग्रामों में किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default