मुंबई। 30 अगस्त को संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े एवं राष्ट्रीय सचिव अलका धुर्वे मुंबई पहुंचे। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य एवं संस्कार सेना के संरक्षक डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा तथा शिवास पीआर कंसलटेंट के डायरेक्टर एवं संस्कार सेना संरक्षक राकेश कुमार आचार्य से भेंट की।
डॉ. टाटा श्रीलंका यात्रा पर रवाना हो रहे थे। इस दौरान हरभजन जांगड़े ने उनके मंगल यात्रा की शुभकामनाओं के साथ सम्मान करने की इच्छा जताई, तो डॉ. टाटा ने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि पहले आप मुंबई पधारे हैं, इसलिए आपका स्वागत करना हमारा कर्तव्य है। तत्पश्चात दोनों का परस्पर सम्मान हुआ।
अंधेरी स्थित राकेश कुमार आचार्य के कार्यालय में विराजमान भगवान गणेश की आरती में सभी सम्मिलित हुए। भाजपा आध्यात्मिक प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार आचार्य ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ धर्म और संस्कृति से जुड़े रहकर राष्ट्र रक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर सीसीएफ फाउंडेशन के संस्थापक व फिल्म डायरेक्टर डॉ. कृष्णा चौहान, फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर एवं समाजसेवी राजश्री वर्मा, पशु जीवा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुचिस्मिता आचार्य सहित मुंबई की कई हस्तियां उपस्थित रहीं।