सच की आँख, कुंडा (चौरई तहसील)।ग्राम कुंडा में आज धर्म और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। दादा गुरु जी महाराज के नेतृत्व में एक ही दिन में 2100 पौधों का सामूहिक रोपण कर ग्रामवासियों ने नया इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक दादा भक्तों की उपस्थिति रही।
भव्य आयोजन का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक राजा कमलेश शाह, एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की विशेष उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में किया गया।
अपने सारगर्भित उद्बोधन में दादा गुरुजी ने कहा—
"प्रकृति रहेगी तभी हम रहेंगे। पेड़-पौधों और पहाड़ों को ईश्वर का स्वरूप मानकर उनकी रक्षा करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें। धन बचाने से पहले गौ धन बचाइए, जल-हवा-पहाड़-पेड़ ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।"
उन्होंने कहा कि जब तक पेड़ सुरक्षित रहेंगे तभी तक मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा। इसी अवसर पर भक्तों ने मिलकर सवा लाख वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष मदन राय, धरमसिंह वर्मा, विजेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री सौरभ भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मां नर्मदा वेयरहाउस परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भक्तों ने दादा गुरुजी के प्रवचनों का लाभ लिया और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया।
📦 बॉक्स
आयोजन समिति एवं दादागुरु परिवार ने सभी भक्तों का आभार माना।
आयोजन समिति में संयोजक के रूप में सौरभ भार्गव, योगेश चौबे, मुकेश चौरसिया, महेश चौहान, शीतल सोनी, राली चौरसिया, विवेक नागोत्रा, पिंटल यादव, धनराज वर्मा, चंचलेश वर्मा, हरिप्रसाद वर्मा, राजकुमार साहू, सिद्धांत दुबे, हरीश सोनी, संदीप राय, राहुल दुबे, विवेक जैन, सचिन शर्मा, संयम जैन, शानू दुबे, गोलू सोनी, यश दुबे, बिक्की, अक्षय सोनी, अभय दुबे, आदर्श साहू, उदय, शिवम्, अमन आदि सहित समस्त ग्रामवासी, क्षेत्रवासी व धर्मप्रेमी शामिल रहे।

