जुन्नारदेव। सेवा पखवाड़ा एवं सांसद खेल महोत्सव–2025 तथा आत्मनिर्भर भारत–विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार, 28 सितंबर को प्रातः 6 बजे किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक–बालिकाओं के लिए रखी गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय, जुन्नारदेव से होगा तथा 5 किलोमीटर की यह मैराथन नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न होगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि जागृत करना और फिट इंडिया–स्वस्थ इंडिया अभियान को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने क्षेत्र के युवाओं से उत्साहपूर्वक भागीदारी करने की अपील की है ताकि फिट और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

