अखिल भारतीय तेली महासभा में महत्वपूर्ण नियुक्ति, पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर एवं लगातार भेजी जा रही बधाइयां शुभकामना

अखिल भारतीय तेली महासभा में महत्वपूर्ण नियुक्ति, पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर एवं लगातार भेजी जा रही बधाइयां शुभकामना
अखिल भारतीय तेली महासभा में महत्वपूर्ण नियुक्ति, पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर एवं लगातार भेजी जा रही बधाइयां शुभकामना

भोपाल – 

भारत देश में बहुत ही सक्रियता के साथ तेली बंधुओ की एकता और अखंडता के लिए प्रयासरत (एक समाज एक संगठन) की सोच के लिए कार्य करने वाला संगठन अखिल भारतीय तेली महासभा लगातार अपना संगठन विस्तार और दायित्व वितरण करता रहा है। विगत वर्ष ही मध्य प्रदेश में सक्रिय जुझारू मेहनती और लगातार दशकों से कर्मठ समाजसेवी एवं कर्म शील नेता, मध्य प्रदेश तेली समाज के गौरव देवेन राधेश्याम अस्तोलिया को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने लगातार पूरे प्रदेश के हर संभाग और जिले का दौरा करने का प्रयास किया है, जिसमें उनको सफलता मिली है और सक्रिय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करके दिखाया है।

साथ ही जिन जिलों में दौरा किया है वहां तेली राठौर साहू समाज बंधुओं से संपर्क करके बैठक एवं आयोजन आदि में सहभागिता के माध्यम से वरिष्ठ, युवा, महिला सभी की सक्रिय सहभागिता के साथ जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन भी लगातार करते रहे हैं।

इसी श्रृंखला में अखिल भारतीय तेली महासभा में –

देवेन दीपक राठौर – संयुक्त प्रदेश सचिव

देवेन श्याम राठौर – जिला महासचिव अलीराजपुर

देवेन नीलेश कुमार साहू – जिला युवा महासचिव नरसिंहपुर

देवेन विजय कुमार – जिला मीडिया प्रभारी मंदसौर

देवेन गोपाल साहू – जिला महामंत्री मंदसौर


उन सभी को दायित्व की घोषणा होते ही पूरे प्रदेश, जिला एवं संभाग से शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं।

इस प्रकार सक्रिय सामाजिक जन को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए जाते हैं। उन सभी की भूमिका को सराहा गया। आगामी समय में अखिल भारतीय तेली महासभा के संगठन में सभी अपने सहयोगी साथियों के साथ मेहनत लगन से कार्य करके संगठन एवं समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ एक नई दिशा प्रदान करेंगे।

इसी आशा और विश्वास के साथ उनको शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अखिल भारतीय तेली महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक, पूरे देश में घूमकर और विश्व के 108 देशों में मां नर्मदा मंगल जल कलश यात्रा के माध्यम से अलख जगाने का संकल्प लिए, साथ ही पूर्व में हेलीकॉप्टर से माता कर्मा देवी की पूरे प्रदेश में यात्रा निकालने वाले समाजसेवी, समाज गौरव रत्न एवं पूर्व अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश देवेन रवीकरण साहू, तथा अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन राधेश्याम अस्तोलिया और साहू समाज गौरव रत्न सम्मान प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवी देवेन गुलाब सिंह गोलहनी ने कहा कि –
"आप सभी जैसे समाजसेवी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं और उनके जीवनभर की सक्रिय समाज सेवा के अनुभव का लाभ अखिल भारतीय तेली महासभा एवं साहू तेली समाज को अवश्य प्राप्त होगा।"

राष्ट्रीय स्तर की मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक, प्रदेश मीडिया अध्यक्ष पत्रकार देवेन राम साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेन मंगल देव राठौर, प्रदेश मीडिया कार्यकारी अध्यक्ष देवेन मनेश साहू आदि सभी ने शुभकामना प्रदान की।

उन्होंने कहा कि –
"आप जैसे समाजसेवी जहां भी रहते हैं, वहां आपके मन, हृदय और दिल में समाज सेवा का कार्य रहता है और आप लगातार समाज से जुड़े हुए लोग हैं। आप सभी ने समाज के लिए कार्य किया है। आपके अनुभव से तेली महासभा को एक नई दिशा प्राप्त होगी।"

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के सामाजिक जन के साथ वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहू समाज रत्न, राष्ट्रीय एवं संगठन के कई पुरस्कार सम्मान प्राप्त देवेन किशोर कुमार लहरपुरे भोपाल, राष्ट्रीय कर्मा सेना संस्थापक देवेन शंभू दयाल साहू भोपाल, देवेन गणेश राम साहू बरखेड़ा पठानी भोपाल, देवेन विनोद साहू कटनी, देवेन अरुण साहू रीवा, देवेन सतीश साहू गाडरवारा, देवेन गुड्डा साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, देवेन अशोक साहू छिंदवाड़ा प्रदेश अध्यक्ष प्रशासनिक विभाग एवं अन्य समाजसेवी बंधु गण सभी ने शुभकामना एवं मंगलकामनाएं प्रदान की।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी देवेन अमित साहू पत्रकार ने कहा कि –
"आप सभी को बधाई, शुभकामना एवं संगठन का आभार और धन्यवाद।"

प्रदेश महिला अध्यक्ष देवेन आरती साहू, कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष देवेन रानी साहू ने कहा कि –
"मुझे अखिल भारतीय तेली महासभा जैसे देश के सबसे बड़े संगठन में जो आप सभी को दायित्व प्रदान किया गया है, उसकी जिम्मेदारी हम तन, मन, धन और पूर्ण समर्पण से निभाएंगे एवं तेली समाज एकता के लिए हमेशा प्रयास करके 'तेली एकता' के नारे को जन-जन तक पहुंचाएंगे और समाज का विकास एकता एवं जागरूकता के साथ करके दिखाएंगे।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ