झीलों की नगरी भोपाल आगमन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सिंगरौली का सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
झीलों की नगरी भोपाल आगमन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सिंगरौली का सम्मान
भोपाल, 6 जून। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सिंगरौली राम शिरोमणि शाहवाल भोपाल आगमन पर सम्मानित हुए। उनके साथ सिंगरौली से पंचायत अधिकारी सुखसेन साहू, शिक्षक सत्य देव साहू तथा भोपाल से कर्मा सेना संस्थापक शंभू दयाल साहू भी उपस्थित रहे।
यह भेंट कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय रविकरण साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन के निवास पर हुई। इस दौरान सामाजिक विषयों पर विशेष चर्चा हुई तथा 2 अप्रैल 2023 को भोपाल के जमुरी मैदान में हुए सफल कार्यक्रम का उल्लेख किया गया।राम शिरोमणि शाहवाल ने कर्मा सेना के गठन के लिए शंभू दयाल साहू को बधाई दी और संगठन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।अतिथियों का स्वागत संतोष राज साहू (जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सिंगरौली) एवं उनकी धर्मपत्नी नीलम राज साहू (कोषाध्यक्ष, कर्मायणी जनकल्याण समिति) ने पारंपरिक तिलक और दुपट्टा पहनाकर किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default