ग्राम पंचायत केवलारी संभा में विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दूर से उमड़ा जनसैलाब

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


ग्राम पंचायत केवलारी संभा में विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दूर से उमड़ा जनसैलाब
ग्राम पंचायत केवलारी संभा में भगवान श्री गणेश पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम समिति द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गया। विदिशा, सीहोर, भोपाल, महाराष्ट्र, सिवनी एवं आसपास के कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। छिंदवाड़ा क्लब से पहुंची बालिकाओं ने भी अपने खेल कौशल से सभी का दिल जीत लिया।
दंगल देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे दंगल प्रेमियों की भारी भीड़ रही। ग्राम समिति ने सभी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौरई विधायक सुरजीत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, जिला पंचायत सदस्य तीरत सिंह ठाकुर एवं ऋषि पटेल, कुंडा मंडल अध्यक्ष धर्म वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश वर्मा, पूर्व सरपंच श्यामलाल उईके, रामगढ़ सरपंच अशोक पंचेश्वर, हिवरखेड़ी पूर्व सरपंच रामकुमार पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शर्मा, दीपक दुबे, हृदय राम पटेल, प्रभुदयाल पटेल, पूनम पटेल, हरिप्रसाद वर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

दंगल का संचालन रामकुमार विश्वकर्मा एवं प्रदीप पटेल ने किया, जबकि निर्णायक की भूमिका रमेश चंद्रवंशी और बृजमोहन नामदेव ने निभाई। ग्राम सरपंच संदीप पटेल ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत-सम्मान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।


--

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default