Top News

रथ पर सवार होकर निकले झंडा मोहल्ला के गणराज, पूरे गाँव में बना आकर्षण

रथ पर सवार होकर निकले झंडा मोहल्ला के गणराज, पूरे गाँव में बना आकर्षण
रथ पर सवार होकर निकले झंडा मोहल्ला के गणराज, पूरे गाँव में बना आकर्षण

कुंडा/चौरई। ग्राम कुंडा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर विभिन्न समितियों व घरों द्वारा परंपरागत रूप से डीजे, ढोल और ट्रैक्टर-ट्रॉली से विसर्जन किया गया। लेकिन इस बार सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र झंडा मोहल्ला की समिति रही, जिसने गणपति बप्पा की विदाई अनोखे अंदाज़ में की।

झंडा मोहल्ला समिति ने गणेश प्रतिमा को विशेष रूप से सजाए गए रथ पर विराजित कर पूरे गाँव में शोभायात्रा निकाली। रथ के साथ डीजे, छतरी लाइटिंग, साज-सज्जा और नृत्य करती महिलाओं, पुरुषों, बच्चों तथा बुजुर्गों की टोली ने माहौल को भक्ति और उत्साह से भर दिया।

गाँव में चर्चा का विषय यह रहा कि जहाँ सक्षम समितियाँ, जिनके मंदिरों से सालाना आय होती है, इस तरह के भव्य आयोजन नहीं करतीं, वहीं झंडा मोहल्ला समिति, जो सामान्य परिवारों से मिलकर बनी है और जिनके सदस्य रोज़मर्रा के श्रम से जीवनयापन करते हैं, ने सामूहिक सहयोग व श्रमदान से एक यादगार आयोजन कर दिखाया।
गणराज की अनोखी रथ यात्रा ने पूरे गाँव को मंत्रमुग्ध कर दिया और झंडा मोहल्ला समिति के इस प्रयास की सभी ने सराहना की।

Post a Comment

और नया पुराने