छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव की रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का मंगलवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य में हो रही लेट-लतीफी और अनियमितताओं पर गंभीर चिंता जताते हुए नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र गति से पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
सांसद ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की ओर से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ब्रिज निर्माण कार्य सुस्त गति और अनियमितता के साथ किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष गोवर्धन यदुवंशी, नगरपालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरदीप राय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और उपभोक्ता गण उपस्थित रहे।

