गांधीनगर में संघ का पद संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गांधीनगर में संघ का पद संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
छिंदवाड़ा/गांधीनगर —
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर विक्रम बस्ती द्वारा भव्य पद संचलन निकाला गया। यह संचलन गांधीनगर की विभिन्न बस्तियों से होते हुए मुख्य बाजार मार्ग से निकलकर बस स्टैंड पर समापन हुआ।

पद संचलन के दौरान व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर के सरसंघचालक संजीव शर्मा एवं खरे जी ने उद्बोधन देते हुए संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद एवं संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संजीव शर्मा, सुनील शर्मा, तुलसीराम बडगोतिया, डी.एस. चौहान, उमेश कुमार सक्सेना, शुक्ला जी, हेमंत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरीश कुमार सबनानी, नवल कुशवाहा, समीर श्रीवास्तव, बबलू कुशवाहा, जगदीश, देवेंद्र योगी सहित अनेक स्वयंसेवक शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default