सदाबहार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विशाल देवी जागरण एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्राम हिवरखेड़ी में सदाबहार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विशाल देवी जागरण एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न
चौरई। नवरात्र के पावन पर्व पर ग्राम हिवरखेड़ी में माता रानी के दरबार पर जगह-जगह भंडारे, जस मंडल, कवि सम्मेलन एवं देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित हुए। बाजार चौक कला मंच द्वारा भी देवी जागरण का आयोजन किया गया। वहीं सदाबहार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा देवी जागरण एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौरई जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती शैल कुमारी कमलेश पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम के चौरई सरपंच संघ अध्यक्ष डॉ. मुकेश वर्मा एवं उपसरपंच गजेंद्र पटेल ने फूल-माला, चुनरी उड़ाकर और तिलक लगाकर सभी कलाकारों का सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ऋषि पटेल, कुंडा मंडल अध्यक्ष धर्म वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष वर्मा, छिंदवाड़ा जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डॉ. परसराम वर्मा, चौरई के भाजपा वरिष्ठ नेता संजय वर्मा, ग्राम के गणमान्य लोग, पूर्व कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश पटेल, पूर्व जनपद सदस्य धनराज वर्मा, पूर्व उपसरपंच रामकुमार पटेल, भाजपा नेता संतोष शर्मा, अखिलेश पटेल, हृदय पटेल, प्रभु दयाल पटेल, बलदेव पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भक्तगण उपस्थित रहे।

सदाबहार दुर्गा उत्सव समिति द्वारा सभी अतिथियों का तिलक-बंधन से स्वागत किया गया एवं आभार व्यक्त करते हुए समिति ने आग्रह किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखें ताकि और भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default