नगर परिषद बड़कुही में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नगर परिषद बड़कुही में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
मनेश साहु संपादक 9407073701📞9131733420....

बड़कुही। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर परिषद बड़कुही में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रंजीत अहाके के निर्देशन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष भारत डेहरिया एवं नगर परिषद। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभापति एवं पाषद गण और समस्त स्टाफ ने उपस्थिति दर्ज की और बिरसा मुंडा के आदर्शों व योगदान को याद किया। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज में जागरूकता, एकता और विकास का संदेश दिया।

जयंती कार्यक्रम में अधिकारियों ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default