भतोड़िया कलां। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भतोड़िया कलां में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का विद्यालय एवं संकुल स्तर पर भव्य आयोजन किया गया। वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में हुई। संकुल केंद्र प्रभारी एवं जनशिक्षक राहुल ठाकुर के निर्देशन में व्यायाम शिक्षक एवं सभी शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
संकुल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भतोड़िया कलां विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिकतम बोनस अंक हासिल किए और आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी जगह सुनिश्चित की।
छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और जोश ने खेल महोत्सव को सफल बनाया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

