अंबेडकर तिराहे पर भारतीय संविधानिक महासंघ ने मनाया 76वां संविधान दिवस
छिंदवाड़ा, 30 नवंबर 2025।
भारतीय संविधानिक महासंघ के तत्वाधान में स्थानीय अंबेडकर परिसर, अंबेडकर तिराहा पर 76वां संविधान दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एड. रामेश्वर सिंह ठाकुर, एड. विनायक प्रसाद शाह, डॉ. भंते आनंद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम एवं बिरसा मुंडा के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
एड. विनायक प्रसाद शाह ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा सभी उपस्थितों ने संविधान की रक्षा और पालन की शपथ ली। मुख्य अतिथि एड. रामेश्वर सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संविधान की विस्तृत व्याख्या करते हुए सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय में चल रहे महत्वपूर्ण प्रकरणों की जानकारी साझा की। वक्ताओं ने दलित, पिछड़ा तथा अल्पसंख्यक समाज के सभी वर्गों में एकजुटता एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
अंबेडकर तिराहे पर भारतीय संविधानिक महासंघ ने मनाया 76वां संविधान दिवस
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलिमा बागड़े ने की तथा महासंघ के अध्यक्ष एस. बी. सोनटक्के ने सभी आमंत्रित संगठनों, मीडिया एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी आकाश कोचे ने बताया कि यह महासंघ पूर्णतः गैर-राजनीतिक है और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण हेतु सक्रिय है।
इस अवसर पर नसीम पाशा, एड. बलदास डेहरिया, प्रहलाद कुशरे, नामदेव सरोदे, राजकुमार साखरे, ममता सहारे, रानू डेहरिया, श्याम विश्वकर्मा, मनोज सोनी, लोकेश डेहरिया, संजय वर्मा, राजेश दौड़घ्के सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट देवेंद्र वर्मा एवं देवेन्द्र खांडेकर द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को भारतीय संविधान का मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया।
--

