जीवन का आधार जल, जल संरक्षित करने बनाया गया बोरी बांध*

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जीवन का आधार जल, जल संरक्षित करने बनाया गया बोरी बांध

 खुमकाल (जुन्नारदेव) म प्र जन अभियान परिषद भोपाल के आदेशानूसार जल संरक्षण कार्ययोजना के अनुरूप विकास खंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में ग्राम पंचायत खिड़कीकनेरी के ग्राम बम्हनी मॉल के समीप जल संरक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायण जी के निर्देशानुसार में म प्र शासन कि मंशानुसार म प्र जन अभियान परिषद जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में,जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन के मार्गदर्शन में म प्र जन अभियान परिषद ब्लाक समन्वयक जुन्नारदेव श्री संजय कुमार बामने के नेतृत्व एवं उपस्थिति में एवं परामर्शदाता गोविंद नंदवंशी, आयुषी मालवीय, योगिता मर्सकोले, सरजूलाल विश्वकर्मा और MSW प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका उईके के विशेष सहयोग एवं MSW द्वितीय वर्ष छात्रा अनिता तुमडाम, रीता कुशराम BSW छात्र महेश बिसन्द्रे, नकुल सिरसाम कि उपस्थिति में बम्हनी मॉल में स्थित डोबरी नाला के पानी को बचाने और वन जीव प्राणियों एवं पालतू पशुओं कि सुविधा के लिए और रबी फसल में सिंचाई के लिए लगभग 10 हेक्टेयर तक पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जन सहयोग से 95 से अधिक बोरी का चार परत का बोरी बांध श्रमदान करते हुए बनाया गया। श्री बामने जी कहा की जल प्रकृति कि यह अनमोल संपदा है इसे बचाना हम सभी मनुष्यों का दायित्व है। इस पुनीत कार्य को जनसहयोग से निरंतर करना होगा। तत्पश्चात दृष्टि सामाजिक विकास एवं संस्थान कन्हान वन ग्राम के अध्यक्ष बुनेश राजबैठे के द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।उपरोक्त कार्यक्रम में श्री जंगीलाल उईके (सेवानिवृत ट्रैक मैन रेल्वे) ,सुभाष उईके(मेट) जगन कंगाली , पिंकी बगाहे, सरस्वती उईके, उमा, सुमला, कविता, कस्तोरी, कमलबती, सीताराम, मणिराम उईके ,नंदू विश्वकर्मा एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default