अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छिंदवाड़ा में अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शहर में अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने–पिलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सोमवार को बस स्टैंड, फव्वारा चौक, दीवानचीपुरा, रेलवे स्टेशन, नरसिंहपुर नाका, खजरी नाका, परतला, चंदनगांव, इमलीखेड़ा और सब्जी मंडी क्षेत्र में तीन टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
अभियान के दौरान शराब दुकानों के आसपास, ठेलों–टपरों और नज़दीकी दुकानों पर खड़े होकर शराब पी रहे लोगों को मौके से खदेड़ा गया, वहीं शराब पिलाने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन को रोकने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चौहान, भारती गौड़, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उप निरीक्षक आकाश मेश्राम, जीत सिंह धुर्वे, वैशाली भगत, रूची बागरी सहित समस्त आरक्षकगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default