जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 9 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दो मोटरसाइकिल जब्त

जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 9 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व दो मोटरसाइकिल जब्त
छिंदवाड़ा। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अर्पित राणा के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु देहात थाना पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर कार्रवाई की गई।
थाना क्षेत्र में मुखबिरों एवं ग्राम रक्षा समिति के वॉलेंटियर्स को अवैध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोहनाकला में महेश कुमरे के घर के पीछे कुछ लोग दो गुटों में ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की, जहां से जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम बताए —
नरेंद्र उइके (36)
मकेश यादव (28)
दीपु उर्फ दीपक बिंदवारी (22)
पीयूष साहू (20)
अभिषेक कुमरे (22)
जितेंद्र कुडाती (22)
महेश कुमरे (45)
अनिल कुमरे (22)
दुगेश कहार (30)
सभी निवासी ग्राम रोहनाकला।
पुलिस ने मौके से 4500 रुपये नगद तथा दो मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण क्रमांक 52/26 एवं 53/26 दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उप निरीक्षक नितेश ठाकुर, उप निरीक्षक राजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 801 मंगीलाल, आरक्षक 779 सौरभ, 836 उमेश, 148 शेरसिंह, 938 मोहन एवं सैनिक 304 संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ