देवगढ़ व आसपास आबकारी की बड़ी कार्रवाई250 किलो महुआ लहान नष्ट, 65 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
देवगढ़ व आसपास आबकारी की बड़ी कार्रवाई
250 किलो महुआ लहान नष्ट, 65 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त
देवगढ़ व आसपास आबकारी की बड़ी कार्रवाई 250 किलो महुआ लहान नष्ट, 65 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त
छिंदवाड़ा | 10 फरवरी 2026
देवगढ़ एवं शहर के आसपास के क्षेत्रों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी अमले ने सुबह और दोपहर के समय ग्राम लहगड़ुआ, सारना, बनगांव तथा मोहखेड़ क्षेत्र के देवगढ़ में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान संबंधित गांवों में कुछ व्यक्तियों के रिहायशी मकानों की तलाशी लेने पर हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लहान बरामद किया गया। आबकारी दल ने मौके पर 250 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया, जबकि 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।
पूरी कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान में वृत्त प्रभारी आकाश मेश्राम सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default