भूराभगत मंदिर सांगाखेड़ा में सचिव संगठन की सेवा पहल, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया स्वल्पाहार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भूराभगत मंदिर सांगाखेड़ा में सचिव संगठन की सेवा पहल, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया स्वल्पाहार
मनेश साहू संपादक...
सच की आंखें न्यूज़ जुन्नारदेव।सचिव संगठन जनपद पंचायत जुन्नारदेव द्वारा भूराभगत मंदिर सांगाखेड़ा में विगत दो दिवस से श्रद्धालुओं की सेवा हेतु स्वल्पाहार वितरण किया जा रहा है। मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सहज और व्यवस्थित रूप से स्वल्पाहार उपलब्ध कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं में संतोष और प्रसन्नता देखने को मिली।
इस सेवा कार्य में सचिव संगठन ब्लॉक अध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में शिव साहू, धनराज यदुवंशी, सेवक आरसे, प्रेम अहके, अरविंद साहू, पुष्कुमार विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, रामसिंग बोसोम, चरणलाल यूके, सतराम सरयाम, काशी यदुवंशी, मुन्नू पहाड़े, खुशबू नामदेव, सविता ठाकुर, अशोक यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में सचिव संगठन के साथी उपस्थित रहे।
संगठन के सदस्यों ने सेवा को ही संगठन का मूल उद्देश्य बताते हुए कहा कि आगे भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में जनसेवा के कार्य निरंतर किए जाएंगे। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सचिव संगठन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default