माता हिंगलाज मंदिर में 3201 ज्योति कलश की निकली विसर्जन यात्रा हजारों की संख्या में जन सैलाब रहा उपस्थित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
माता हिंगलाज मंदिर में 3201 ज्योति कलश की निकली विसर्जन यात्रा 

हजारों की संख्या में जन सैलाब रहा उपस्थित 
जुन्नारदेव ----- सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता हिंगलाज मंदिर अंबाड़ा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 9 दिनों तक घट स्थापित किए गए। स्थानीय श्रद्धालु सहित जिले, प्रदेश एवं देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं ने माता हिंगलाज मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। शुक्रवार को महा आरती उपरांत माता हिंगलाज मंदिर से 3201 ज्योति कलश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान लगभग 10000 से अधिक श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर खचाखच भर गया। दोपहर 12:00 बजे निकाली गई जल कलश विसर्जन यात्रा में महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर विसर्जन स्थल पहुंची। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा विसर्जन स्थल तक जाने वाले मार्ग में जल छिड़काव किया गया, साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई। विसर्जन स्थल पर 3201 ज्योति कलश का विधि विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default