भव्य वाहन रैली और शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राममय हुआ जुन्नारदेव

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

भव्य वाहन रैली और शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राममय हुआ जुन्नारदेव

जुन्नारदेव। श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर पूरी तरह राममय नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। वहीं सकल हिंदू समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए।

भव्य वाहन रैली का शुभारंभ स्थानीय सुकरी हनुमान मंदिर से किया गया। रैली श्री राम तिराहा, उड़ान पुल, अंबेडकर चौक, चिकलमऊ तिराहा, पुरानी बस्ती, सब्जी बाजार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, गांधी चौक, टॉकीज रोड, ग्राम पंचायत दातला और सग्गम गोलाई होते हुए पुनः श्री राम तिराहा पहुंची, जहां भव्य आरती के साथ वाहन रैली का समापन किया गया। रैली में सैकड़ों युवक डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरा नगर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

वहीं श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा श्री राम मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जिसमें डीजे, बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। झांकियों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान का रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शोभायात्रा में नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद पुनः श्री राम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन नगर में धार्मिक और भक्ति का माहौल बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default