भमोड़ी में जेसीबी से टूटी नगर की मुख्य पाइपलाइन, पेयजल आपूर्ति ठप

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भमोड़ी में जेसीबी से टूटी नगर की मुख्य पाइपलाइन, पेयजल आपूर्ति ठप

बड़कुही/परासिया। नगर परिषद बड़कुही की मुख्य पेयजल पाइपलाइन भमोड़ी स्थित बस स्टैंड के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे नगर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है और कई क्षेत्रों में समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार, यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत इटकवेल चरई से बड़कुही लाई गई मुख्य पाइपलाइन को भमोड़ी सर्विसिंग प्वाइंट के आगे यात्री प्रतीक्षालय के सामने क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष भारत डेहरिया और मुख्य नगर पालिका अधिकारी रंजीत आहाके ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने जल प्रदाय प्रभारी को तुरंत पाइपलाइन सुधार कार्य के निर्देश दिए। जल प्रदाय शाखा के कर्मचारी सफीक खान और राजेन्द्र चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। अधिकारियों की मौजूदगी में सुधार कार्य तेजी से कराया गया, ताकि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके।
नगर परिषद द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस चौकी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default