रात 10 बजे के बाद डी.जे. बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, साउंड सिस्टम व वाहन जब्त

रात 10 बजे के बाद डी.जे. बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, साउंड सिस्टम व वाहन जब्त

छिंदवाड़ा। थाना देहात क्षेत्र में देर रात तक तेज आवाज में डी.जे. बजाने पर पुलिस एवं राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात्रि लगभग 10:40 बजे के बाद रानी कोठी गुरैया क्षेत्र में आम रोड पर तेज आवाज में डी.जे. बजने की सूचना थाना देहात पुलिस को मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं राजस्व टीम मौके पर पहुंची और डी.जे. साउंड सिस्टम सहित पिकअप वाहन (क्रमांक MP28G5681) को जब्त कर थाना लाया गया।
इस मामले में डी.जे. संचालक विपुल पिता पवन शुक्ला निवासी कुण्डालीकला के खिलाफ अप.क्र. 227/26 के तहत धारा 285 बीएनएस एवं मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस ने बताया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डी.जे. साउंड बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. राजपूत, अतिरिक्त तहसीलदार निर्मल पटले, राजस्व निरीक्षक सतीश चौधरी, उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी एवं सहायक उपनिरीक्षक राजेश रघुवंशी की विशेष भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ