जन सेवा हिताय संगठन ने गौशाला में किया सेवा कार्य

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जन सेवा हिताय संगठन ने गौशाला में किया सेवा कार्य
छिंदवाड़ा। जन सेवा हिताय संगठन द्वारा शनिवार 26 अप्रैल को चंदनगांव स्थित गौशाला में सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की संस्थापक श्रीमती हर्षा बनोदे के नेतृत्व में सदस्यों ने गौ माता को हरा चारा, गुड़ एवं रोटी खिलाई।

इस दौरान संगठन के सदस्यों ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में श्रीमती अनीता शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार निर्मला पहाड़े एवं पत्रकार एस. पी. यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्रीमती हर्षा बनोदे ने कहा कि गौ सेवा सनातन परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखती है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था पीड़ित मानवता और जीवों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही आमजन से भी गौ सेवा में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम में संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default