जुन्नारदेव। राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार 27 अप्रैल को जुन्नारदेव में रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा गया।
रैली का शुभारंभ स्थानीय श्रीराम मंदिर परिसर से हुआ, जो मुखर्जी चौक, इंदिरा तिराहा एवं तहसील रोड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। रैली के पश्चात गौ सम्मान आव्हान अभियान समिति के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने एवं इसके संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई।
रैली में तहसील प्रभारी हिमांशु नागवंशी सहित तुषार कहार, मनीष परते, अर्पित यदुवंशी, शिवम कहार, शिवम रघुवंशी, अंकित कहार, सुजल वानखेड़े, राहुल, सौरभ नागवंशी, सोयम कहार सहित बड़ी संख्या में गौ-रक्षकों ने भाग लिया।
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला मंत्री राधेश्याम यदुवंशी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यदुवंशी, सामाजिक समरसता विभाग प्रमुख सुरेश कुमार सोनी और जिला मिलन प्रमुख राहुल आम्रवंशी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति ने गौ संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ