सच की आंखें छिंदवाड़ा। गुलमोहर हॉल दिल्ली में सोमवार को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047 के तहत एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुये। इस विशेष कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित अन्य वक्ताओं ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। सुदांशु द्विवेदी जी ने भी सोशल मीडिया को लेकर अपनी बात रखी।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित “ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047 कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस विशेष कार्यशाला में हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प 2070 तक जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य और न्यूक्लियर एनर्जी एवं ग्रामीण विकास के संकल्प को और सशक्त बनाने की प्रेरणा मिली। उन्होने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर की स्थापना साक्ष्य-आधारित शासन को आगे बढ़ाने और राष्ट्र-प्रथम दृष्टिकोण से नीति कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए की गई है। पिछले तीन वर्षों में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर ने विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के प्रति समर्पित सांसदों और विधायकों के साथ मिलकर काम किया है। जिसमें शोध-आधारित अंतर्दृष्टि और रणनीतिक नीति सहायता प्रदान की है, जो राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाती है।
उल्लेखनीय है कि गुलमोहर हॉल दिल्ली में सोमवार को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा चुनिंदा सांसदों और विधायकों के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य भारत के विकास को गति देने और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन में योगदान देने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों को साझा करना था। जिसमें ऐसे बहुमूल्य विचार प्रदान किये गये जो भारत की सामाजिक-आर्थिक शक्ति और नीतिगत ढांचे को मजबूत करने के संगठन के निरंतर प्रयासों को समर्थन दे सकते हैं। जिसमें बताया गया कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर राष्ट्रहित में काम आने वाले व्यावहारिक शोध तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
0 टिप्पणियाँ