सच की आंखें आठनेर।शासकीय महाविद्यालय आठनेर में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत आज गुरुवार को कल की महिला नेतृत्व विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के सह प्रभारी प्रोफेसर हरिकिशन कोगे ने विषय का स्पष्ट परिचय प्रस्तुत कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इन दोनों प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर विकेश कुमार सिंह डॉ निलेश धुर्वे एवं प्रोफेसर प्रमोद गायकवाड़ ने एवं डॉक्टर सुरेंद्र जितपूरे प्रो आशीष धोटे ने अपना योगदान दिया इस निर्णायक मंडल के आधार पर पोस्ट निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी करीना उयके द्वितीय स्थान अरुण धुर्वे और तृतीय स्थान पूजा धुर्वे ने प्राप्त किया और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रीमा आहके द्वितीय स्थान किरण उयके तृतीय स्थान सावित्री धुर्वे ने प्राप्त किया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सह प्रभारी प्रोफेसर हरिकिशन कोगे एवं डॉ निलेश धुर्वे ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर धन्यवाद प्रेषित किया
0 टिप्पणियाँ