रावनवाड़ा में जहरीला धुआं बना जानलेवा संकट, लापरवाह प्रशासन पर तत्काल कार्रवाई की मांग

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
रावनवाड़ा पंचायत में ईंट भट्टों का धुआं बना मुसीबत, लापरवाह अधिकारियों पर उठे सवाल
रावनवाड़ा में ईंट भट्टों का धुआं, लापरवाह अधिकारियों पर सवाल

धुएं से घुटा गांव, प्रशासन की लापरवाही उजागर

रातभर धुएं में डूबा रावनवाड़ा, कार्रवाई न होने से ग्रामीण परेशान

छिंदवाड़ा। मंगलवार शाम करीब 5 बजे रावनवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में ईंट पकाने के लिए एक साथ कई भट्टों में आग लगाए जाने से पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। हालात इतने खराब हो गए कि सड़कें दिखाई देना बंद हो गईं और आसमान पूरी तरह धुएं से ढक गया।
भट्टे आबादी के नजदीक होने के कारण धुआं सीधे घरों में घुस गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात गांव धुएं की चपेट में रहा और आमजन बेहाल रहे।
रावनवाड़ा में जहरीला धुआं बना जानलेवा संकट, लापरवाह प्रशासन पर तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने डायल 112 पर शिकायत कर मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि लापरवाह अधिकारियों द्वारा मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि रावनवाड़ा क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टों की जांच कर लापरवाह अधिकारियों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default