गुरैया में माँ बगलामुखी जयंती आज,हरिद्रा अभिषेक से महाआरती तक भव्य आयोजन




सच की आंखें छिंदवाड़ा:- गुरैया। माँ बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर आज 24 अप्रैल 2026 को गुरैया स्थित माँ बगलामुखी मंदिर में विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पं. संजय भार्गव ज्योतिषाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ बगलामुखी स्तंभ शक्ति स्वरूपा हैं, जो अपने भक्तों की सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों एवं बाधाओं का शमन कर उनकी रक्षा करती हैं। उन्होंने बताया कि माँ का स्वरूप अत्यंत सात्विक है तथा वे शीघ्र प्रसन्न होने वाली देवी हैं। माँ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि माँ बगलामुखी पीताम्बर स्वरूप में विराजमान रहती हैं और पीले रंग से विशेष प्रसन्न होती हैं, इसलिए इस दिन पूजा में पीले वस्त्र, हल्दी एवं पीले पुष्पों का विशेष महत्व रहता है। जयंती के अवसर पर मंदिर में विशेष हरिद्रा (हल्दी) अभिषेक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु स्वयं अपने हाथों से प्रतिमा का अभिषेक कर सकेंगे। यह प्रतिमा वर्ष में केवल एक बार ही दर्शन एवं अभिषेक के लिए निकाली जाती है, जिससे भक्तों को विशेष पुण्य लाभ प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक हरिद्रा अभिषेक, शाम 6.00 बजे से 7.00 बजे तक नगर भ्रमण, रात्रि 7.30 बजे से 9.00 बजे तक महाआरती तथा रात्रि 9.00 बजे से 9.30 बजे तक महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क कवच वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
सादर प्रकाशनार्थ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ