छत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन ने डॉ. मुकेश वागद्रे का किया सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन ने डॉ. मुकेश वागद्रे का किया सम्मान


आमला। छत्रिय लोणारी कुनबी समाज संगठन द्वारा नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. मुकेश वागद्रे का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मुन्नू देशमुख, सुभाष देशमुख, भागवत सराटकर, निकी कावड़कर, राजेंद्र दवन्डे, दिनु बाबा, दीपक दवन्डे, रवि घानेकर, छोटू देशमुख, हेमराज गाड़वे, मरोति पाटनकर, कैलाश ठाकरे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने डॉ. वागद्रे के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. वागद्रे ने अपनी सेवाओं से न केवल आमला बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों का विश्वास अर्जित किया है। उनकी सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मुकेश वागद्रे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default